Tuesday, 8 April 2014

जियोनी ने स्मार्टफोन ईलाइफ 5.5 लॉन्च


 


नई दिल्ली। स्मार्टफोन कंपनी जियोनी ने अपनी स्मार्टफोन ईलाइफ 5.5 लॉन्च किया है। कंपनी ने यह दावा किया है कि ये दुनिया का सबसे स्लिम फोन है। इसकी मोटाई महज 5.5 एमएम की है। ईलाइफ एस 5.5 की कीमत 22,999 रुपए तय की है और भारत में यह फोन अप्रैल के महीने से आपके पास बिक्री के ‌लिए मौजूद होगा।
इसके अलावा फोन में 5.0 इंच की फुल एचडी सुपर अमोलेड प्लस स्क्रीन दी है। फोन में 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल मैमोरी की सुविधा भी आपको मिलेगी। फोटोग्राफी के लिए 13.0 मैगापिक्सल का कैमरा और वीडियो कॉलिंग के लिए 5.0 मैगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में बैटरी बैकअप के लिए 2300Mah बैटरी दी गई है। फोन 5 आकर्षक कलर में भी उपल्बध है और मजबूती के लिए इसकी बॉडी मैटलिक की बनाई है।

No comments:

Post a Comment