Tuesday, 8 April 2014

जिदंगी में ज्यादा तरक्की का रास्ता हैं बच्चे






लंदन। अगर आप सोचते हैं कि आपके बच्चे बस निजी जिंदगी की कोमल भावनाओं से जुड़े हैं तो अभी आपको यह जानकारी नहीं है कि वे सिर्फ दिल के सुकून ही नहीं बल्कि तरक्की का रास्ता भी हैं। बच्चे अपने माता पिता की पूरी जिंदगी और उनकी सोच को एक झटके में बदल देते हैं। उनकी खुशियां उनका लालन पालन और उनकी सही परवरिश ही माता पिता की जिंदगी का केंद्र बन जाता है।
         अगर माता पिता कामकाजी हो तो माना जाता है कि अब उनका मन काम के बजाय अपने बच्चे में लगा रहता है लेकिन यह सही नहीं है। डेली मेल में प्रकाशित सर्वेक्षण रिपोर्ट में इसका खंडन करते हुए बताया गया है कि बाल बच्चेदार लोग अपने काम में ज्यादा ध्यान देते हैं और इसी कारण उनकी ज्यादा तरक्की होती है।
सर्वेक्षण में पाया गया है कि पुरूषों पर इसका ज्यादा सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। बच्चे के जन्म के बाद पिता को उसके पालन पोषण की जिम्मेदारी का अहसास होता है और वह काम में अधिक ध्यान देने लगता है। पुरूष अपनी इसी लगन के कारण तरक्की की सीढियां चढ़ने लगता है। 

No comments:

Post a Comment